नैनीताल :छात्र संघ चुनाव सम्पन्न, करन सती विजय,29 व 30 सितम्बर को अवकाश घोषित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 27, 2025 546 views
नैनीताल :छात्र संघ चुनाव सम्पन्न, करन सती विजय,29 व 30 सितम्बर को अवकाश घोषित सामान्य
उत्तराखंड: डी.एस.बी. परिसर छात्र संघ चुनाव सम्पन्न, 29 व 30 सितम्बर को अवकाश घोषित नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर में छात्र संघ चुनाव-2025 की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुए मतदान में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर में कुल 15 मतदान बूथ बनाए गए थे। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम घोषणा के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ। चुनाव के बाद परंपरा के अनुसार परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण सती ने 29 और 30 सितम्बर 2025 को परिसर में अवकाश घोषित किया। निदेशक प्रो. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत और चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी छात्रों, शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विश्वविद्यालय परिवार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। घोषित परिणाम अध्यक्ष – करण सती 1466 मत (विजेता), तनिष्क मेहरा 1217 मत, NOTA 07, अवैध 14 उपाध्यक्ष (छात्रा) – तनिषा जोशी 1748 मत (विजेता), प्राची नेगी 717 मत, NOTA 186, अवैध 53 उपाध्यक्ष – दिनेश चन्द्र 2061 मत (विजेता), शशांक सिंह भंडारी 415 मत, NOTA 174, अवैध 54 संयुक्त सचिव – जय वर्धन चन्द्र 1290 मत (विजेता), नितांत 1149 मत, NOTA 197, अवैध 68 सांस्कृतिक सचिव – भावेश विश्वकर्मा 1522 मत (विजेता), सत्याम सिंह 1009 मत, NOTA 121, अवैध 52 कला संकाय प्रतिनिधि – करण कुमार 1301 मत (विजेता), दीपांशु अधिकारी 1134 मत, NOTA 207, अवैध 62 निर्विरोध निर्वाचित सचिव – आयुष आर्य कोषाध्यक्ष – शिवेश कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – आशीष कबड़वाल विज्ञान संकाय प्रतिनिधि – वेदांत पांडेय विधि संकाय प्रतिनिधि – याशिका करगेती जैवविज्ञान संकाय प्रतिनिधि – अतुल रावत चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी और पर्यवेक्षक प्रो. डी.एस. बिष्ट ने बताया कि पूरे चुनाव में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों, शिक्षकगण और कर्मचारीगण ने चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories