कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित, 25 अक्टूबर को होगा चुनाव
October 11, 2024
•
640 views
जनहित
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित, 25 अक्टूबर को होगा चुनाव
नैनीताल। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने के कारण कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। गुरुवार देर रात जारी किए गए आदेश में कहा गया कि 25 अक्टूबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
प्रशासन ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि चुनाव की तिथि को लेकर शासन से सहमति प्राप्त कर ली गई है। जल्द ही चुनाव की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।
छात्र नेताओं द्वारा छात्रसंघ चुनाव की तैयारी के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन की ओर से तिथि की घोषणा न होने पर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। अब तिथि घोषित होने के बाद आंदोलन समाप्त होने की उम्मीद है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!