राज्य आंदोलनकारियों की एकजुटता: उत्तराखंड के लिए सशक्त संगठन बनाने का संकल्प

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 23, 2024 352 views
राज्य आंदोलनकारियों की एकजुटता: उत्तराखंड के लिए सशक्त संगठन बनाने का संकल्प जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल, 23 अगस्त 2024: मंडल मुख्यालय नैनीताल में आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रामनगर, हल्द्वानी, पंतनगर, नौकुचियाताल, भवाली, ज्योलीकोट, खुर्पाताल, मंगोली और अन्य क्षेत्रों से आए राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया। बैठक के आरंभ में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को पूरा किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। इस खुशी के अवसर पर आंदोलनकारियों ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। बैठक के दौरान हल्द्वानी सम्मेलन की समीक्षा की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में सभी राज्य आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाकर एक सशक्त संगठन का गठन किया जाएगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 21 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश का भ्रमण कर प्रत्येक जिले में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन आयोजित करेगी। राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार से उनकी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की, जिसमें प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारियों को "राज्य निर्माण सेनानी" का दर्जा दिया जाना, सभी आंदोलनकारियों की पेंशन को समान करना, और वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण शामिल है। आंदोलनकारियों ने इस बैठक में कहा कि जिस राज्य की परिकल्पना उन्होंने और उत्तराखंड की जनता ने की थी, वह आज भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि एक संघर्ष राज्य के निर्माण के लिए किया गया था, और अब एक और संघर्ष राज्य की परिकल्पना को पूरा करने के लिए करना होगा। राज्य में जल, जंगल, जमीन, पलायन, और बेरोजगारी के मुद्दे आज भी गंभीर स्थिति में हैं, और इन समस्याओं को हल करने के लिए आंदोलनकारियों को पूरे प्रदेश में एकजुट होना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को प्रत्येक जिले की तहसील से राज्य आंदोलनकारी अपनी मांगों और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इस बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुवंर और विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी थे। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल के राज्य आंदोलनकारी और पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश जोशी "मंटु" ने की, जबकि संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारी भुवन जोशी, बृजमोहन सिजवाली, सैय्यद नदीम मून भाई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, पान सिंह सिजवाली, खड़क सिंह बगड़वाल, जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, मनमोहन कनवाल, हरीश पाठक, इंदर सिंह नेगी, महेश जोशी, हेम चन्द्र पाठक, दीपक सिंह, कंचन चंदोला, धरम सिंह कनवाल, हरीश भट्ट, पूरन मेहरा, जी सी जोशी, भुवन रावत, मनोज बिष्ट, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, विजय पंत, सज्जन साह, भुवनेश्वर सिंह रावत, हरेन्द्र बिष्ट, गिरीश जोशी, रहिस अहमद, हेम चन्द्र वारियाल, पान सिंह रौतेला, तारा सिंह, पंकज टंडन, मुकुल कांडपाल आदि दर्जनों राज्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories