उत्तराखंड की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति आज भी जीवंत : प्रो.अजय रावत

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 19, 2021 506 views
उत्तराखंड की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति आज भी जीवंत : प्रो.अजय रावत पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल इतिहासकार व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रो.अजय रावत का कहना है कि उत्तराखंड की प्राचीन सभ्यता यानि पाषाण युग की सभ्यता व संस्कृति आज भी जीवंत है। हिंदुवादी शासकों के चलते न हीं मध्यकाल में इस पर प्रतिकूल असर पड़ा और न हीं ब्रिटिश शासन काल में ही यह प्रभावित हुई। ब्रिटिश शासकों ने तो अन्य प्रांतो की तर्ज पर यहां ईसाईयत का प्रचार प्रसार भी अधिक नहीं किया। उन्होंने रूस की साम्राज्यवादी सोच के चलते यहां के लोगों में घुलमिल कर तिब्बत पर नजर रखने की पहल की। देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक इतिहास की झलक पुस्तक में उन्होंने उत्तराखंड के इतिहास के साथ ही संस्कृति, काष्टकला, वास्तुकला, स्थापत्यकला, धार्मिक स्थल, व्यंजन आदि अन्य का समावेश किया है। प्रो.रावत का मानना है कि इस रूप में ब्रिटिश शासन काल का इतिहास शायद किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा। 1815 में रूस उपनिवेशवाद व साम्राज्यवाद का दौर रहा। इसी दौरान वियाना की संधी व नेपोलियन के पतन के बाद रूस तिब्बत के रास्ते से भारत आना चाहता था। भूमध्य सागर से उसे आनी की मनाही थी। इसीलिए उस दौर में ब्रटिशर्स ने अन्य प्रांतों को तो रेगुलेटिंग प्रोविंस घोषित कर वहां ईसाईयत का अत्यधिक प्रचार किया लेकिन उत्तराखंड को नान रेगुलेटिंगक प्रोविंस घोषित किया। उन्होंने यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने की पहल की। जिससे वह यहां घुलमिल कर तिब्बत पर रसिया के प्रभाव पर नजर रख सकें। उन्होंने कोई मंदिर आदि नहीं तोड़े। जी डब्लू ट्रेल स्वयं बद्रीनाथ गए थे। नैनीताल में एक ही स्थान पर मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरूद्वारा भी इसी का प्रमाण है। इससे पूर्व मध्यकाल में भी यहां हिंदुवादी शासन के चलते संस्कृति प्रभावित नहीं हुई। पाषाण युग से ही यहां की जैव विविधता समृद्ध थी। आज भी 375 कंदमूल, 189 जंगली फल, 340 धान की प्रजाति, गेहूं की 80, मक्के की 40 प्रजातियां आज भी जीवंत है। पुस्तक में उन्होंने राक शैल्स पेंटिग, मृत भांड (मृत होने के बाद बर्तन को रखने का चलन) समेत अरण्यक संस्कृति आश्रम साधु संतों का जिक्र है। उस समय वानप्रस्त, सन्यास वनों में होते थे। इसमें मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे समेत गिरजाघरों का भी समावेश है। नात पंत समेत तांत्रिकों, कत्यूरियों की स्थापत्य कला, कुमाऊ का चंद शासन, गढ़वाल में परमार शासन, कुमाऊं के ऐपण के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें वर्ष में एक दिन रक्षा बंधन पर खुलने वाले तथा 364 दिन नारद की पूजा वाले उत्तरकाशी के बंशीनारायन मंदिर, कोटिबनाल आर्किटेक्चर, मोस्टमानो मंदिर, उल्का देवी मंदिर, पिथौरागढ़ जात यात्रा को भी सम्मिलित किया है। प्रो. रावत बताते हैं कि पुस्तक में समूचे कुमाऊं व गढ़वाल के बारे में लिखा गया है।
उत्तराखंड की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति आज भी जीवंत : प्रो.अजय रावत body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories