पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की काठगोदाम - हल्द्वानी से टनकपूर तक मेट्रो चलाने की मांग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 28, 2024 272 views
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की काठगोदाम - हल्द्वानी से टनकपूर तक मेट्रो चलाने की  मांग जनहित
उत्तराखंड: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर काठगोदाम-हल्द्वानी से वाया रामनगर-काशीपुर-जसपुर-बाजपुर-गदरपुर- - रूद्रपुर-लालकुंआ-किच्छा-नानकमत्ता - सितारगंज-खटीमा-टनकपुर तक मैट्रो ट्रेन को संचालित किये जाने को लेकर मुलाकात करते हुए मांग पत्र दिया। श्री भट्ट ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य हैं। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता द्वारा काफी लम्बे समय से काठगोदाम-हल्द्वानी से उपरोक्त स्थानों तक मैट्रो ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, जो अति आवश्यक भी है। यदि काठगोदाम-हल्द्वानी से उक्त स्थानों तक मैट्रो ट्रेन का संचालन होता है, तो तराई क्षेत्र की आबादी इससे लाभान्वित होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जनपद ऊधमसिंहनगर के अन्तर्गत रूद्रपुर शहर एवं सितारगंज में सिडकुल स्थित होने से पर्वतीय / तराई/देश के अन्य क्षेत्रों के लोग वहां पर कार्य करते है, परन्तु वर्तमान समय में वहां पर कार्यरत् श्रमिकों/कर्मचारियों / अधिकारियों को बस या अन्य माध्यमों से जाना पड़ता है, जिससे समय भी अधिक लगता है, और खर्चा भी अधिक होता है, यदि उक्त स्थानों पर मैट्रो ट्रेन का संचालन होता है तो सिडकुल में कार्यरत् श्रमिकों / कर्मचारियों / अधिकारियों को अपने कार्यस्थल में जाने में काफी सुविधा हो जाएगी। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में विश्व विख्यात नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के आस-पास अधिक संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग निवास करते है तथा प्रदेश के पूरे तराई क्षेत्र के लोग उक्त स्थानों में रोजगार भी करते है, जिससे जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूरे तराई क्षेत्र के लोगों का निरन्तर आना-जाना लगा रहता है। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर में विश्व विख्यात कॉर्बेट पॉर्क एवं गर्जिया मंदिर स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। श्री भट्ट ने बताया कि जनपद चम्पावत के अन्तर्गत टनकपुर में विश्व विख्यात अत्यन्त प्राचीन धार्मिक स्थल मों पूर्णागिरी धाम स्थित है। जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन एवं पूजा-अर्चना हेतु आते-जाते रहते है। यदि काठगोदाम से उपरोक्त शहरों को जोड़ते हुए टनकपुर तक ट्रेन का संचालन हो जाए तो लोगो को काफी सुविधा मिलने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक भी माँ पूर्णागिरी धाम का आसानी से स्थलीय भ्रमण कर सकते है। श्री भट्ट ने जनहित में अनुरोध करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम-हल्द्वानी से वाया रामनगर-काशीपुर-जसपुर-बाजपुर-गदरपुर- - रूद्रपुर-लालकुंआ-किच्छा-नानकमत्ता सितारगंज-खटीमा-टनकपुर तक मैट्रो ट्रेन को संचालित किये जाने हेतु प्राथमिकता से स्वीकृति प्रदान किया जानाआवश्यक है।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories