राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने कहा हाईकोर्ट शिफ्ट होना सरकार की नाकामी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 20, 2024 283 views
राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष  ने कहा हाईकोर्ट शिफ्ट होना सरकार की नाकामी सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एक बयान में कहा कि नैनीताल नगर से उच्च न्यायालय को सुविधाओं के नाम पर मैदानी क्षेत्र में स्थापित करने के जो प्रयास चल रहे हैं, उससे इस दो दशक पुराने राज्य की स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है, कि जब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त प्रर्यटक स्थल जिसे सुनियोजित तरीके से अंग्रेजी शासन काल में अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था, जो छोटी विलायत के नाम से भी जाना जाता था, उस नगर में सुविधाओं के नाम पर जब उच्च न्यायालय को मैदानी क्षेत्र में बसाये जाने की कवायद चल रही है, तो इससे साफ पता चलता है, कि इन दो दशकों में उत्तराखण्ड का कितना विकास अब तक की सरकारों द्वारा किया है, राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि 13 जिलों के उत्तराखण्ड राज्य की बदहाली की कहानी ये उच्च न्यायालय को मैदानी क्षेत्र में स्थापित किये जाने की कवायद से पता चलती है शाकिर अली ने कहा कि जब उत्तराखण्ड के नबंर दो के नगर नैनीताल की ये कहानी है, तो आप कल्पना कर सकते हैं, कि उत्तराखंड के दूरस्थ नगर कस्बों और गांवों की क्या स्थिति होगी, राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने कहाँ कि ये राज्य मात्र तीन जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों के विकास के लिए नहीं मांगा गया था, ये राज्य पहाड़ के अन्य पर्वतीय जिलों के विकास के लिए भी मांगा गया था, परन्तु आज दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ये हो गई है, कि इतने लंम्बे संघर्ष और बलिदान के बाद भी आज पूरे राज्य में प्रदेश की राजधानी और उच्च न्यायालय के लिए ही सुविधाओं को जुटाने के लिए ही बात की जा रही है, उन मूल भूत मुद्दो पर बात ही नहीं की जा रही है, जिसके लिए इस राज्य की स्थापना की गई थी राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने कहा कि अगर राज्य का सही मायनों में विकास करना है, तो प्रदेश की सरकार में इच्छा शक्ति और ईमानदारी होनी चाहिए कि पहाड़ का विकास देहरादून और नैनीताल जैसे शहरों में बैठकर नहीं वरन् पर्वतीय क्षेत्रों में राजधानी और उच्च न्यायालय की स्थापना के बाद ही हो सकता है, जब प्रदेश के मंत्री विधायक और नौकरशाह पहाड़ में रहकर पहाड़ की समस्याओं और वहाँ की पीड़ा को नजदीकी से देख सकते है,, ना कि देहरादून के वातानुकूलित कमरों में बैठक करके, इसका जीता जागता उदाहरण अभी उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी भीषण आग से ही पता चलता है, कि इतने लोगों की मौतों और वन सम्पंदा के नुकसान के बात भी, मात्र देहरादून में बैठकों के माध्यम से सरकार और संबंधित अधिकारियों ने अपनी इति श्री कर ली ‌उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि अब समय आ गया है, कि जब इन ज्वलंत मुद्दो पर खुलकर बात हो नहीं तो राज्य की मूल अवधारणा को खत्म करने की ये एक बहुत बड़ी साजिश होगी जिसे उत्तराखण्ड की जनता और प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार और अन्य राजनैतिक सामाजिक संगठनों को समझना होगा
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories