हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: सपा प्रत्याशी शोएब अहमद और निर्दलीय रूपेंद्र नागर ने नामांकन वापस लिया
January 02, 2025
•
476 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: सपा प्रत्याशी शोएब अहमद और निर्दलीय रूपेंद्र नागर ने नामांकन वापस लिया
काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट पर मेयर पद के लिए चुनावी समीकरण बदल गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद और निर्दलीय प्रत्याशी रूपेंद्र नागर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके बाद अब मेयर पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
पार्षद पद के लिए भी पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। नाम वापसी का समय शाम चार बजे तक था।
पहले मेयर पद के लिए कुल 12 दावेदार मैदान में थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 10 रह गई है। हल्द्वानी नगर निगम सीट पर यह घटनाक्रम चुनावी माहौल को और रोचक बना रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!