सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चन्द्र पन्त (मुन्ना दा) का निधन, सूखाताल में आज रामलीला स्थगित
September 27, 2025
•
921 views
सामान्य
उत्तराखंड: सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चन्द्र पन्त (मुन्ना दा) का निधन, सूखाताल में आज रामलीला स्थगित
नैनीताल। सूखाताल निवासी एवं वन विभाग से सेवानिवृत्त हरीश चन्द्र पन्त (मुन्ना दा) का आज प्रातःकाल निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उपचार के दौरान हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उन्होंने अंतिम सांस ली।
हरीश चन्द्र पन्त अपने सौम्य स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए विख्यात थे। उन्होंने सूखाताल आदर्श रामलीला समिति, श्री राम सेवक सभा नैनीताल सहित नगर की कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। लोक पारंपरिक कलाकार के रूप में वे वर्षों तक श्री नन्दा देवी मूर्ति निर्माण में योगदान देते रहे और इस वर्ष राम बारात में भी शामिल हुए थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे सूखाताल स्थित उनके आवास से पाइंस श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन पर आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल और राम सेवक सभा द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया है।
आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल रावत ने बताया कि हरीश चन्द्र पन्त को श्रद्धांजलि स्वरूप आज सूखाताल में रामलीला का मंचन स्थगित रहेगा। कल (रविवार) से रामलीला का मंचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!