स्नोव्यू स्थित बीएसएनल का टावर बना शो पीस,क्षेत्र निवासी हो रहे परेशान
March 25, 2023
•
395 views
जनहित
उत्तराखंड: स्नोव्यू स्थित बीएसएनल का टावर पिछले ६ माह से शो पीस बनकर रह गया है पिछले 6 महीने से इस टावर में बैटरी नाम की चीज नहीं है और ना ही कोई बैटरी बैक है। जिस कारण लाइट जाते ही कुछ सेकंड में यह टावर बंद हो जाता है। बिड़ला, सात नंबर, स्नो व्यू क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा कोई भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। लाइट जाते ही यह टावर बंद हो जाता है और हजारों लोगो की कनेक्टिविटी गायब हो जाती है।
लंबे समय तक लाइट जाती है तब भी इसका जनरेटर चलाने के लिए मल्लीताल टेलीफोन एक्सचेंज से किसी को आना पड़ता है । क्षेत्र के निवासियों ने शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाने की माँग की है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!