असम के यात्री दल की महिला ने संभाला स्टेयरिंग, बीमार चालक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश, नहीं बची जान
September 13, 2024
•
474 views
जनहित
उत्तराखंड: **असम के यात्री दल की महिला ने संभाला स्टेयरिंग, बीमार चालक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश, पर नहीं बच सकी जान**
भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। यात्री महिलाओं ने देखा कि चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है। ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक होश में नहीं आया। इसके बाद यात्री उपल शर्मा ने वाहन चलाया और चालक को अस्पताल ले गईं। अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक गोपाल शर्मा, निवासी गाजियाबाद, की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!