माँ नयना देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा का चतुर्थ दिवस, भक्तों का तांता

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 11, 2024 769 views
माँ नयना देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा  का चतुर्थ दिवस, भक्तों का तांता सामान्य
उत्तराखंड: ‌श्रीमद देवी भागवत कथा का चतुर्थ दिवस श्री मां नयना देवी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के आज चतुर्थ दिवस प्रातःकाल आचार्य नरेंद्र पाण्डे, कैलाश चंद्र लोहनी, ललित जोशी द्वारा समस्त देवी देवताओं का पूजन किया गया। आज कि पूजा के मुख्य यजमान मनोज चौधरी श्रीमती देवन चौधरी, महेश भट्ट, श्रीमती मुन्नी भट्ट रहे कथा के आज चतुर्थ दिवस कि कथा का शुभारंभ व्यास पण्डित मनोज कृष्ण जोशी जी ने सबसे पहले आयोजकों श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट परिवार को, उपस्थित श्रद्धालु श्रोताओं का अभिनन्दन किया,आभार व्यक्त किया। श्रीमद् देवी भागवत व श्री हनुमान जी पुराणों को प्रणाम, नयना देवी को प्रणाम को करते हुए मंगलाचरण करते हुए इस भजन के महत्व को भी समझा कि- आनन्द मयी चैतन्य मयी भजन में मां भगवती के तीनों रूप (शत,चित, आनन्द) तीनों रूप हमें देखने को मिलते हैं। व्यास जी ने कल कि महाभारत कि कथा को आगे बढ़ाते हुए बतलाया कि किसी संत ने कहा है कि -कथा मां है। श्रोता उसका बालक,और मां शब्द रूपी कथा से उसे भिगोती है। भगवती की कथा हमें मरना सिखाती है। मृत्यु तो सत्य है हम सभी को मरना है पर मरो तो ऐसे मृत्यु महामहोत्सव हो जाए। गंगा भी दो है। एक भागीरथी। जिसमें स्नान करने से हमारे पाप धुल जाते हैं।और दूसरी है - कथा गंगा। कथा गंगा जो पाप करने कि परवर्ती को ही समाप्त कर देती है।इसके उपरांत उन्होंने महाभारत में किस तरह पाण्डवों, कौरवों का जन्म हुआ इस पर प्रकाश डाला। व्यास जी ने कहा हमें ईश्वर पर विश्वास होना चाहिए। इसके लिए व्यास जी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चाकू के बहाने एक उदाहरण दिया। कि डाकू और डाक्टर दोनों चाकू का प्रयोग करते हैं एक प्राण लेने के लिए दूसरा जीवन देने के लिए । हमें भगवान पर विश्वास होना चाहिए और विश्वास होने पर सर्व कार्य सिद्ध हो जाते हैं। परमात्मा कि कृपा सब पर बरकरार होती है। वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। इसके लिए व्यास जी ने वर्षा का उदाहरण दिया कि बर्षा तो सब जगह बरकरार होती है।हम वर्षा के जल को जो छत से गिरता है उसे अपने अपने पात्रों में भरते हैं अब यह पात्र पर निर्भर करता है कि कितना जल मिला। व्यास जी ने कहा कि हमारे वहां नारी को पूजा जाता है मां को पूजा जाता है। हमारे वहां सीता राम, राधे श्याम,गौरी शंकर, लक्ष्मी नारायण कहा जाता है। हमारे वहां राम रावण, कृष्ण कंस कि पूजा नहीं होती मां कि पूजा होती है। दुर्गा कि पूजा होती है । इसके बाद आरती में सभी श्रृद्धालु भक्त जन ने आरती में भाग लिया तथा प्रसाद प्राप्त किया। कथा गायन के सहायक संगीत कारों - गीत कारों के द्वारा बहुत ही भक्ति मय भजनों के साथ गायन किया गया। भजन गायकों वादकों में नीरज मिश्रा,लोकेश,आकाश नैनवाल, मनोज उप्रेती विवेक व प्रकाश ने उत्कृष्ट भजन सुनाए। कल पांचवें दिन कि कथा का शुभारंभ ३ बजे से ६ बजे तक होगा। इस उपलक्ष्य पर श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, घनश्याम लाल साह, प्रदीप साह, महेश लाल साह, हेमन्त साह,यादव, राजीव दूबे, भीम सिंह कार्की, तथा श्री मां नयना देवी मंदिर के समस्त आचार्य भी मौजूद रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories