माता कुशमांडा की आराधना से दूर होता है अज्ञान का अंधकार: नैनीताल में श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी
May 08, 2025
•
497 views
जनहित
उत्तराखंड: माता कुशमांडा की आराधना से दूर होता है अज्ञान का अंधकार: श्रीमद् देवी भागवत कथा में व्यास देवेश शास्त्री का प्रवचन
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के चौथे दिन व्यास देवेश शास्त्री ने माता कुशमांडा की महिमा का प्रभावशाली वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता कुशमांडा अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट कर भक्तों को ज्ञान का प्रकाश प्रदान करती हैं। वे संपूर्ण ब्रह्मांड को अपने में समाहित करने वाली देवी हैं और अपने भक्तों की रक्षा सदा करती हैं।
व्यास शास्त्री जी ने माता के चरणों में समर्पण और भक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इस दिन मां की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु भावपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने अश्वमेध यज्ञ के प्रसंग का भी विस्तार से उल्लेख किया और धर्म, यज्ञ तथा आस्था के महत्व को उजागर किया।
इस अवसर पर यजमान विजय साह सपत्नीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनोज साह, जगदीश बावड़ी, अशोक साह, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश पंत, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, बिमल चौधरी, भुवन बिष्ट, मुन्नी भट्ट, सभासद लता दफौटी, मोहित लाल साह, सुमन साह, भावना, वंदना पांडे, केदार सिंह राठौर, खुशहाल कार्की, मंजू कांडपाल, आनंद बिष्ट, हरीश राणा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने माता के स्वरूप का ध्यान कर उनके चरणों में नमन किया और ज्ञान प्राप्ति व कल्याण की कामना की। कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण वातावरण बना रहा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!