श्री रामलीला महोत्सव 2024 पर श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न
October 02, 2024
•
418 views
सामान्य
उत्तराखंड: **श्री रामलीला महोत्सव 2024 पर श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक संपन्न**
श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की आवश्यक समीक्षा बैठक आज सभा भवन में संपन्न हुई, जिसमें श्री रामलीला महोत्सव 2024 पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महोत्सव 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। सभी नैनीतालवासियों और राम भक्तों से इस महोत्सव में सहयोग करने और शामिल होने का अनुरोध किया गया।
बैठक में विजयादशमी पर्व (12 अक्टूबर) के लिए विशेष निर्णय भी लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की और संचालन जगदीश बावड़ी द्वारा किया गया। इसमें वर्ष 2023-24 का बजट भी पास किया गया। बैठक में गिरीश जोशी, अशोक साह, बिमल साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह, और प्री ललित तिवारी उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!