नैनीताल:श्री राम सेवक सभा ने नव संवत्सर 2082 का भव्य आयोजन
March 30, 2025
•
367 views
जनहित
उत्तराखंड: श्री राम सेवक सभा ने नव संवत्सर 2082 का भव्य आयोजन किया
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा भवन में नव संवत्सर 2082 के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज साह, आशीष बजाज और डॉ. किरण लाल साह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ वर्षफल और राशि भविष्यवाणी सुनाई।
कार्यक्रम में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने देवी भगवती, महिषासुर मर्दिनी सहित कुमाऊनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सभासद ईशा साह, आशीष बजाज और डॉ. किरण लाल साह ने फागोत्सव 2025 के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
फागोत्सव 2025 के विजेता:
• प्रथम पुरस्कार (₹7500 व ट्रॉफी): मनोज कुमार मन्नू
• द्वितीय पुरस्कार (₹5000): विमल जोशी
• तृतीय पुरस्कार (₹3500): समय राज साह
• चार सांत्वना पुरस्कार (₹1000 प्रत्येक): डॉ. मोहित सनवाल, प्रखर साह, प्रमोद प्रसाद, संभू
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी और राजीव दुबे द्वारा फागोत्सव की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर गिरीश जोशी, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, दिनेश भट्ट, हरीश राणा, घनश्याम साह, हीरा रावत, कमलेश ढौंडियाल, रेखा त्रिवेदी, अतुल साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, गोविंद, डॉ. मनोज बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!