श्री राम सेवक सभा द्वारा खिचड़ी महाभोग का आयोजन,बसंत पंचमी पर होगा सामूहिक उपनयन संस्कार
January 14, 2025
•
610 views
जनहित
उत्तराखंड: श्री राम सेवक सभा द्वारा खिचड़ी महाभोग का आयोजन
श्री राम सेवक सभा द्वारा आज आयोजित खिचड़ी महाभोग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माघ मास में खिचड़ी को भगवान सूर्य और शनि को अर्पित करने की परंपरा है, क्योंकि इसे शुभ और पूर्ण भोजन माना जाता है। इस विशेष अवसर पर खिचड़ी को मसूर दाल और चावल से तैयार किया गया, साथ ही मूली-खीरा का सलाद और धनिया मिर्च की चटनी भी परोसी गई।
कार्यक्रम में लोगों ने भगवान सूर्य और शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, मोहित लाल साह, आशु बोरा, प्रो. ललित तिवारी, राजीव लोचन साह, बबली, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, दिनेश चंद्र, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, देवेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भगवान कुंवर भुवन बिष्ट, रूचिर शाह, गोविंद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि आगामी 2 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!