श्री राम सेवक सभा में भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
August 12, 2025
•
545 views
जनहित
उत्तराखंड: श्री राम सेवक सभा में भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्ति रस में डूबा नैनीताल
– गणेश चंद्र कांडपाल
नैनीताल, मल्लीताल – नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल तब बना जब श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में दीपक जोशी एवं उनके परिजनों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ करने वाली रामभक्तों की मंडली ने संगीतबद्ध सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया।
महेश अरोड़ा, नंदन भट्ट, कमलेश भट्ट, भुवन बिष्ट, आयुष भंडारी, कार्तिक भट्ट और पार्थ साह ने मिलकर सुंदरकांड पाठ का गायन किया। वहीं, रामभक्तों की टोली ने भक्ति भाव से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राम दरबार की आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को खीर, बूंदी और फलों का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, सभासद मुकेश जोशी, विमल चौधरी, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी, राजेंद्र साह, हरीश राणा, दीपक साह, मोहित साह, कैलाश बोरा, गोधन बिष्ट, दीपा जोशी, कलावती असवाल, सभासद गीता उप्रेती, लता डफौटी, पूरन बिष्ट, रमेश प्रसाद, ज्योति चौधरी, मंजू पांडे, ज्योति ढौंडीयाल, सरोज उप्रेती, मीनू शाह, ललित दोसाद, रेखा शाह, सुषमा डंडरियाल, मोनिका शाह, हेमा बिष्ट, मीना शाह, गीता गुरुरानी, नीलम बिष्ट, वीना शाह, दीपा चौधरी, बीना उप्रेती, मंजू साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!