श्री नंदा देवी महोत्सव में गूंजे भक्ति रस के स्वर, सुंदरकांड पाठ और पंच आरती ,आज होगा महाभंडारा
September 03, 2025
•
237 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत आज भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत आयोजन हुए। प्रातः देवी पूजन के बाद देवी भोग एवं श्री राम सेवक सभा द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर प्रार्थना की कि सभी की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहे।
ताल चैनल और यूट्यूब पर हो रहे सीधा प्रसारण के दौरान पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को प्रोत्साहन और नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही नंदा गीत, भजन और महाराज नीम करौली बाबा के दर्शन पर भी विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर प्रॉफ. ज्योति सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, अफजल फौजी, तनुज पांडे, गौरव जोशी, राखी साह, श्रीश साह जगाती, गिरीश साह, रेणुका साह, रक्षित सह, संजू डॉ. बसंती रौतेला, नैनिका रौतेला, भुवन सिंह, ईशा साह, मारुति साह, प्रॉफ. संजय पंत, डॉ. रितेश साह, प्रॉफ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप साह और शैलेन्द्र साह सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
शाम को आयोजित पंच आरती में विधायक सरिता आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पंच आरती पंडित चंद्र शेखर तिवारी द्वारा संपन्न कराई गई, जबकि संचालन प्रॉफ. ललित तिवारी, नवीन पांडे और मृणाल नेगी ने किया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन समिति के संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी तथा बिमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, मुकेश जोशी, मोहित लाल साह, दिनेश भट्ट, ललित साह, घनश्याम लाल साह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, दीपक साह और राजेश साह व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे।
3 सितंबर को डी.एस.ए. मैदान में महाभंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!