नैनीताल: श्री नंदा देवी महोत्सव 2024: इस वर्ष कदली वृक्ष रोखड़, मंगोली से लाया जाएगा
August 24, 2024
•
524 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल के 122वें श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 के लिए इस वर्ष "कदली का वृक्ष रोखड़, मंगोली से लाया जाएगा। यह वृक्ष रोखड़ के निवासी बीरेंद्र सिंह जीना और ग्राम प्रधान योगेश्वर सिंह जीना के खेत से चुना गया है। कदली दल द्वारा इस वृक्ष का चयन धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया गया, जिसमें स्थल का निरीक्षण भी शामिल था।
कदली वृक्ष का वानस्पतिक नाम "मूसा परडिसीएका" है और यह "म्यूजिशियाई" कुल का हिस्सा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कदली वृक्ष देवगुरु बृहस्पति को प्रिय है और इसमें लक्ष्मी का वास माना जाता है। पारिस्थितिक रूप से यह वृक्ष घुलनशील होता है।
वृक्ष चयन की परंपरा के अनुसार, चयनित स्थल साफ-सुथरा और शुद्ध होना चाहिए, वृक्ष पर फूल नहीं होना चाहिए, और वह बिना किसी कटाव के होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम चावल डालकर वृक्ष का चयन किया जाता है। इस प्रक्रिया में राम सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा और पूरे रोखड़ ग्रामवासी इस चयन से उत्साहित और खुश हैं। कदली दल में विमल चौधरी, हीरा रावत, गोधन सिंह, और भुवन बिष्ट शामिल थे।
श्री नंदा महोत्सव का उद्घाटन 8 सितंबर को होगा, जब कदली वृक्ष को रोखड़ से अनुष्ठान के बाद नैनीताल लाया जाएगा। 9 सितंबर को पूजन के पश्चात वृक्ष की स्थापना की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!