श्री मां नैना देवी मंदिर स्थापना दिवस पर 4 जून को भव्य भजन संध्या का आयोजन
May 29, 2025
•
360 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैना देवी मंदिर स्थापना दिवस पर 4 जून को होगी भव्य भजन संध्या
देशभर के कलाकारों संग नैनीताल के संगीतज्ञ देंगे भक्ति प्रस्तुति
नैनीताल।
श्री मां नैना देवी मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगामी 4 जून 2025, मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर प्रांगण में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त भजन गायक और स्थानीय कलाकार मिलकर मां नैना देवी की महिमा का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजन में जुटे नैनीताल के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं वरिष्ठ संगीतज्ञ नवीन बेगाना ने बताया कि यह आयोजन नैना देवी मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि इस विशिष्ट संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भजन गायकों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!