श्री कैंची धाम टैक्सी यूनियन का गठन, पवन भट्ट बने अध्यक्ष
September 26, 2024
•
545 views
सामान्य
उत्तराखंड: **श्री कैंची धाम टैक्सी यूनियन का गठन, पवन भट्ट बने अध्यक्ष**
भवाली: गुरुवार को ग्राम प्रधान पंकज निगलतिया की अध्यक्षता में श्री कैंची धाम टैक्सी यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पवन भट्ट को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुसील कुमार को उपाध्यक्ष, प्रशांत पंत को सचिव, कमल किरौला को कोषाध्यक्ष और मोहित तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया। दिनेश तिवारी, चन्द्र शेखर तिवारी, विक्की तिवारी, और धीरज तिवारी को संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर कुल 46 टैक्सी चालक और मालिक यूनियन के संरक्षण सदस्य बने। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने टैक्सी चालकों और मालिकों की समस्याओं को सुलझाने और उनके हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने यूनियन के लिए बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजन सिंह मेहरा, चन्द्र शेखर तिवारी, हेम पाण्डे, घनश्याम सिंह, गिरीश तिवारी, हेमू तिवारी, मोहित तिवारी और विक्रम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूनियन का उद्देश्य टैक्सी चालकों और मालिकों की समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!