नैनीताल बाजार में तीन दुकानों के सैंपल भरे
November 08, 2020
•
808 views
पर्यटन
उत्तराखंड: खाघ सुरक्षा विभाग द्वारा आज तल्लीताल बाजार व मल्लीताल बाजार में कई दुकानों में सैंपल भरने की कार्रवाई की। त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग चौकन्ना हो गया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने विभागीय कर्मचारियों के साथ तल्लीताल बाजार में जांच के लिए अभियान चलाया इस दौरान तल्लीताल बाजार स्थित जनरल स्टोर में से रिफाइंड तेल मल्लीताल गाड़ी पडाव में सोहन पापड़ी एवं ज्योलीकोट की एक दुकान से खाद्यतेल का सैंपल भरा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दिवाली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!