धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध, नैना देवी मंदिर के पास की दुकानों का निरीक्षण
December 05, 2024
•
572 views
जनहित
उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध
नैनीताल। प्रदेश शासन के दिशानिर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों के पास मांस और उससे बने खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित करने को लेकर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को मुख्य मंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद पालिका की अतिक्रमण टीम प्रभारी कमल कटियार के नेतृत्व में नैना देवी मंदिर के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया गया।
यहां संचालित रेस्टोरेंट स्वामियों को निर्देश दिए गए कि वे नॉनवेज की बिक्री न करें। यदि नॉनवेज की बिक्री पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में दिनेश रजवार, विक्की सिलस्वाल, दिवाकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!