गंभीर रूप से मरीजों को सही इलाज दें :मुख्यमंत्री
May 11, 2021
•
711 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। डीएसए मैदान में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का निरीक्षण करने से पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आई जी कुमाऊँ अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज भवन में बैठक कर जनपद नैनीताल में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की।इस दौरान रावत ने गम्भीर रोगियों पर विशेष ध्यान देने, लक्षण वाले कोरोना पाॅजिटिव लोगों के समुचित तरीके से आइसोलेशन करने आदि के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में चिकित्सकीय उपकरणों, दवाओ, आॅक्सीजन की उपलब्धता, कोविड केअर सेंटरों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में सामाजिक दूरी व मास्क का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!