नैनीताल:वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. एम एस दुग्ताल डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित
September 06, 2023
•
693 views
सामान्य
उत्तराखंड: बी डी पांडे चिकित्सालय के वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. एम एस दुग्ताल को 2023 के डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.दुग्ताल का जन्म दुग्तु गांव हुआ । डॉ दुग्ताल ने एम बी बी एस की पढ़ाई गौरखपुर मेडिकल कॉलेज तथा एम डी मेडिसिन मेरठ विश्विद्यालय से किया। डॉ.दुग्ताल को बी डी पांडे चिकित्सालय में दुखियों के दर्द दूर करने वाले डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है। बीड़ी पान्डे अस्पताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने डॉक्टर को उनके उत्कर्सता एवम समर्पण के लिए उन्हें डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.दुग्ताल विभिन्न पर्वतीय एवम दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ शिविर आयोजित कर चुके हैं।डॉ. वाई पी एस एस पांगती रिसर्च फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. बी एस कालाकोटी , महासचिव प्रो.ललित तिवारी ,प्रो. उमा मेलकानी, डॉ. एस सी पंत ने डॉ.दुग्ताल को शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र भेट किया तथा उनकी द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!