विधानसभा नैनीताल में भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
June 11, 2023
•
468 views
धर्म
उत्तराखंड: आज नैनीताल विधानसभा के सभी चारो मंडलो वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन गोवर्धन कीर्तन हॉल मल्लीताल में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में पूर्व सांसद श्री बलराज पासी जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ ...बैठक में जिला महामंत्री श्री नवीन भट्ट जी, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी, विधानसभा महासंपर्क अभियान के संयोजक श्री भानु पंत जी, कार्यक्रम संयोजक श्री प्रकाश आर्य जी ,कार्यक्रम अध्यक्ष श्री डीडी साह जी, सहित विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मंडलों में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता, उपस्थित रहे
बैठक की अध्यक्षता श्री डीडी साह जी के द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मोहित लाल साह व कार्यक्रम संयोजक प्रकाश आर्या के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या जी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों बताई।
महामंत्री नवीन भट्ट द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई ।
मुख्य वक्ता श्री बलराज पासी जी द्वारा संगठन के क्रियाकिलापो व भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।कार्यक्रम में श्री डीडी साह, जगमोहन बिष्ट, मोहन सिंह सयाना, पान सिंह रौतेला, जोगाराम, प्रताप मेहरा,कुंदन अधिकारी,देवेंद्र बुधलकोटी,कुंदन नेगी, के एल आर्या, नंदन बिष्ट,पदम सिंह, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, तुलसी कठायत, मधु बिष्ट जी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भवाली पंकज अद्वितीय, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोभन सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहित लाल साह,मंडल महामंत्री भवाली पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, मंडल महामंत्री गरमपानी महामंत्री भगवत सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित भुवन आर्य, जिला महामंत्री अनुसूचित रविन्द्र बाली,जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रगति जैन, जिला मंत्री तारा बोरा, जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्य, जिला मंत्री किसान मोर्चा सचिन गुप्ता,अरविंद सिंह पडियार, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जीवंती भट्ट, रचित तिवारी, हरीश सिंह राणा, विक्रम रावत, जुगल मठपाल, बालम मेहरा आदि उपस्थित थे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!