हल्द्वानी: स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला
December 02, 2022
•
553 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सक्षम को किसी युवक ने चाकू मार दिया है। पूरी घटना स्कूल के पास की ही है, जिसमें सक्षम गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था गंभीर हालत में उसे बाद में बृजलाल हॉस्पिटल को रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एकत्र की है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। वही इस चाकू बाजी में सक्षम के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट आई है।
फिलहाल पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी पुलिस टीम कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया छात्र को चाकू मारने वाले की तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा उसके बारे में जानकारी जुटाई जा कर रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगो |
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!