बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा वाहन पलटा,१५-१६ बच्चे थे यूटिलिटी वाहन में
August 28, 2023
•
325 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। स्कूल जा रहें सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के है। हादसे से बच्चे काफी डरे व सहमे हुए है।
सोमवार सुबह राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!