नैनीताल: शेरवानी होटल की तरफ़ जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त, स्कूल जाने वाले छात्र हो रहे हैं घायल
September 02, 2023
•
425 views
सामान्य
उत्तराखंड: बलरामपुर होटल से शेरवानी होटल की तरफ जाने वाले रास्ते में अरमाडेल होटल के पास तीन सिवर चैम्बर जीर्ण-क्षीर्ण हालात में धराशायी हो चुके हैं जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों के पांव चैम्बरों में फंस कर चोटिल हो रहे है। स्थानीय लोगों ने कई बार मौखिक व लिखित शिकायत सम्बंधित विभाग को भी दी जा चुकी है परन्तु विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र बिष्ट ने जल संस्थान के अधिकारियों से समस्या का शीघ्रातिशीघ्र समाधान करने के लिए कहा है जिससे यहां चलने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों का राहत मिल सके व भविष्य में कोई भी अनहोनी से बचा जा सके ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!