नैनीताल : प्रथम अन्तर्विद्यालयी बालिका फुटबॉल प्रतियोगता में शहीद सैनिक और ऑल सेंट्स फाइनल में
September 03, 2024
•
674 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: ### नैनीताल में आयोजित प्रथम अन्तर्विद्यालयी बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न
डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल व कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित प्रथम अन्तर्विद्यालयी बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले गए। पहले मैच में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की रेड टीम ने मोहनलाल साहब बालिका विद्या मंदिर को सडन डेथ में 3 के मुकाबले 4 गोल से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने ऑल सेंट्स कॉलेज व्हाइट को शून्य के मुकाबले 7 गोल से मात दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पहली ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शांति बिष्ट और भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला शामिल थीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!