सरिता आर्या ने कांग्रेस को कहा बाय-बाय, भाजपा में शामिल
January 17, 2022
•
685 views
धर्म
उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में चल रहा उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि हरक सिंह रावत के भाजपा से बर्खास्तगी के बाद अब उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने पार्टी को बाय -बाय कह दिया है। आज देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिया। सरिता आर्या ने नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट को लेकर दावेदारी की थी , जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वह महिलाओं के कांग्रेस पार्टी में प्रतिनिधित्व एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बेटी , हूँ लड़ सकती हूँ के आह्वान को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए भी मांग रही थी , लेकिन पार्टी में उनकी मांग को दरकिनार कर दिया गया था। जिसको लेकर अनेकों नैनीताल की पूर्व विधायक रहीं व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या , कांग्रेस में संजीव आर्या की वापसी के बाद से ही असहज महसूस कर रही थी। कई मंचों पर विरोध की आवाज बुलंद करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी उनको मना नहीं पायी जिसके बाद आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!