संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री ने जताई खुशी
August 03, 2024
•
466 views
सामान्य
उत्तराखंड: ### संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री ने जताई खुशी
नैनीताल: कलाकारों को प्रोत्साहन और कला को बढ़ावा देने वाले संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता मुकेश जे भारती और अभिनेत्री मंजू भारती बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि संतोष गंगवार जैसे नेताओं के जरिए कला और अदाकारी को बल मिलता है। अब उनके राज्यपाल बनने से निश्चित ही झारखंड में अभिनय के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य के कलाकारों के बीच सामंजस्य बनेगा और कला के क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुकेश जे भारती और मंजू भारती ने राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रति भारत सरकार द्वारा शुभकामनाएं दी हैं और बधाई देने बरेली पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि झारखंड की जनता को संतोष गंगवार जी के नेतृत्व में बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। मंजू भारती ने कहा कि उन्हें आशा है कि झारखंड में और भी फिल्मों की शूटिंग का अवसर मिलेगा।
महामहिम श्री संतोष गंगवार ने भी अभिनेता मुकेश जे भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती को भविष्य में सफल होने का आशीर्वाद दिया। झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों में भी संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाए जाने पर खुशी की लहर है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!