नैनीताल शहर के कई क्षेत्रों में हुआ सेनिटाइजेशन
May 06, 2021
•
717 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल शहर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन व अन्य क्षेत्रों में किया गया सैनिटाइजेशन नगर पालिका नैनीताल के द्वारा प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है गुरुवार को नगर पालिका के द्वारा तल्लीताल बाजार, दुर्गापुर बस्ती, रेमजी नर्सिंग कॉटेज,में सैनिटाइज करने का काम किया गया। नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जिन वार्डों में सैनिटाइजेशन की गाड़ी नहीं जा पा रही है उन जगहों पर छोटी मशीनों के द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। कोविड-19 की रोकथाम हेतु पालिका द्वारा और उप जिला अधिकारी के निर्देश में सार्वजनिक स्थलों कंटेनमेंट जोन ,बाजार क्षेत्र, सब्जी मंडी चिकित्सालय ,आवासीय क्षेत्रों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का छिड़काव प्रतिदिन किया जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!