रोटरी क्लब नैनीताल ने वितरित की 10 व्हील चेयर
February 20, 2023
•
387 views
सामान्य
उत्तराखंड: रोटरी क्लब नैनीताल के द्वारा आज एक कार्यक्रम में10 व्हील चयर शहर की संस्थाओं को और ज़रूरतमंदों को वितरित की गयी,
यह व्हील चयर रोटरी मंडल 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरीयन पवन आगर्वाल द्वारा संचालित प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध कराई गयीं हैं तथा रोटरी क्लब नैनीताल के सदस्य रोतरीयन यतीन्द्र सूरी के सौजन्य से ये 10 व्हील वितरित की गयीं । शहीद सेनिक विद्यालय के 2 विशेष विद्यार्थी रेहॉन और करन को मौक़े पर व्हील चेयर प्रदान की गयीं ,साथ ही पीड़ित करन की प्राथमिक चिकितसा की ज़िम्मेदारी रोटरी क्लब ने लेने की घोषणा भी की ,व्हील चयर वितरित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज़रूरतमंदों को उनके समीप के स्थान से ही आपात स्थिति में व्हील चयर तुरंत उपलब्ध कराईं जाएँ
वहील चयर निम्नलिखित संस्थाओं को वितरित की गयीं
राम सेवक सभा
पंजाबी महा सभा
सी आर एस टी विद्यालय
सेनिक स्कूल
सेंट मेरी स्कूल
व्यापार मंडल तलीताल
इस अवसर पर , बी डी पांडे अस्पताल के पी एम एस अधिकारी डॉक्टर रावत मुख्य अतिथि , डॉक्टर अनिरुध गंगोला , राम सेवक सभा के विमल साह , मोहित , सी आर एस टी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, सेनिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता , व्यापार मंडल तल्लीताल के सचिव अमानदीप सिंह , पंजाबी महासभा के सचिव प्रेम शर्मा , महेन्द्र शर्मा , सेंट मेरी कॉन्वेंट के अध्यापक , विशिष्ट अतिथि पी डी जी सुभाष जैन , यतींद्र सूरी , श्रीमती सूरी , रोटरी ट्रेनर और भावी रोटरी सह गवर्नर विक्रम स्याल , रोटरी उप अध्यक्ष जे के शर्मा , सचिव नरेंदर लामबा , मेजर डोनर अरुण शर्मा , मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना , वरिष्ठ रोतरीयन अतुल साह , और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का मंच संचालन रो. विक्रम स्याल ने किया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!