हल्द्वानी में रिंग रोड का दोबारा होगा सर्वे: सड़क की चौड़ाई पर पुनर्विचार
October 05, 2024
•
524 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी में प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने जानकारी दी कि रिंग रोड का सर्वे चार फेज़ में किया गया था, जिसमें 181 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जनता द्वारा विरोध के मद्देनजर, जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही, पांच अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है, जिनका सर्वे अगले दो महीनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि रिंग रोड को लेकर कोई भी भ्रांतियों में न पड़ें और सही जानकारी का इंतजार करें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!