नगीना कॉलोनी लालकुआं में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू
May 18, 2023
•
243 views
सामान्य
उत्तराखंड: हाईकोर्ट नेनीताल द्वारा नगीना कालोनी लालकुआं से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के बाद उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार एवं एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं रेलवे का बुलडोजर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जुट गया है।
प्रातः 9 बजे से प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कारवाई के पश्चात 10:30 बजे से लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला ऐकता मंच सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!