पहाड़ों में बारिश, ६ फ़रवरी तक मौसम ख़राब रहने की संभावना
February 04, 2024
•
469 views
सामान्य
उत्तराखंड: देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार से मौसम फिर बदल गया। पहाड़ी इलाकों में रविवार को पहाड़ी और मैदानी इलाकों सुबह से ही बारिश हुई। मौसम विभाग ने छह फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।नैनीताल में सुबह से ही लगातार वर्षा हो रही है। हल्द्वानी में भी रात से बारिश हो रही है।नैनीताल आये सैलानियों को अब बर्फ़ का इंतज़ार हो रहा है
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि चार और पांच फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 2200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। छह फरवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, उसके बाद एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!