नैनीताल के धार्मिक स्थलों से हटाये लाउडस्पीकर
June 29, 2022
•
464 views
सामान्य
उत्तराखंड: कोर्ट के आदेशों के बाद नैनीताल नगर के विभिन्न स्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जाने को लेकर अभियान शुरू हो गया है। जिसके चलते तल्लीताल के सभी धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकरो को पुलिस ने हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लाउड स्पीकर हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। तल्लीताल क्षेत्र के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों से तल्लीताल पुलिस द्वारा लाउड स्पीकर हटा दिए गए है। जिसमें हनुमानगढ़ी मंदिर, बूचड़ खाना मस्जिद तल्लीताल, कृष्णापुर मस्जिद, ठंडी सड़क समेत अन्य धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटा दिए गए है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए तल्लीताल क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर को हटा दिया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!