चौफुला से चम्बलपुल तक सड़क निर्माण हेतु लोनिवि को प्राधिकरण से तत्काल जारी होगी धनराशि*

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 13, 2023 377 views
चौफुला से चम्बलपुल  तक सड़क निर्माण हेतु लोनिवि को प्राधिकरण से तत्काल जारी होगी धनराशि* सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी सीएम के निर्देशों के क्रम में मण्डलायुक्त ने चौफुला से चम्बलपुल तक सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए लोनिवि को तत्काल सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बताया कि लोनिवि को उनके प्राकलन के अनुसार प्राधिकरण से धनराशि जारी कर दी जायेगी जिससे यथा शीघ्र सड़क निर्माण किया जा सके। लोनिवि द्वारा 03 करोड़ 54 लाख की लागत से 1300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। • जल संस्थान द्वारा चम्बलपुल से चौफुला तक लंबित पड़े 250 मीटर मार्ग में पेयजल शिफ्टिंग का कार्य संतोषजनक व मानकों के अनुरुप नहीं किये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि विभाग द्वारा क्षेत्र में पेयजल लाइन शिफ्टिंग के बाद भरान व कूटान सही से नहीं किया गया है जिससे सड़क की स्थिति नाजुक बनी हुई है व क्षेत्रीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़कों में पानी से भरे हुए गड्ढे, पेयजल लाईन लीकेज, चौफुला चौराहे में सिंचाई विभाग की खुली पड़ी नहर पर नाराजगी जताते हुए आज सांय तक हरहाल में मरम्मत करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने जलसंस्थान की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की व सही से पेयजल लाइनों की कुटान और भरान न होने पर सम्बन्धित अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। विदित है कि जलसंस्थान द्वारा चंबल पुल से चौफुला तक के 1300 मीटर मार्ग में 03 करोड़ की लागत से पेयजल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना था जिसमें से 250 मीटर का कार्य अवशेष है। • इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने कठघरिया- ऊँचा पुल-कमलुवागांजा तक प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे व्यावसायिक कार्यों का जायजा लेते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्मित व निर्माणाधीन भवनों का नक्शे के अनुरूप मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्शों के अनुरूप भवन न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कठघरिया में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत दिए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले व उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं व उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी भी ली। इसके उपरान्त ग्रामप्रधान मनीष आर्या की शिकायत पर कठघरिया चौराहा पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए की एक सप्ताह में चौराहे से अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा न हो। इस अवसर पर जीएम जल संस्थान डीके शर्मा, अधिशासी अभियंता सिचाई केएस बिष्ट,जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories