पबजी खेलते- खेलते हुआ प्यार ,फिर शादी oमध्यप्रदेश पहुँची पुलिस के साथ आने से इंकार
August 25, 2022
•
451 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में किराए पर रहनी वाली एक लड़की को पबजी गेम खेलते-खेलते मध्यप्रदेश रायसेन के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमे खा ली। दोनों ने शादी का मन बनाया तो लड़की नैनीताल से भागकर अपने प्रेमी के पास मध्य प्रदेश पहुंच गयी और शादी के बंधन में बंध गए।
लड़की ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है और वह नैनीताल में अपने दोस्त के साथ किराए पर रह रही थी, यहां से वह बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मामला तब सामने आया जब लड़की के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला लड़की मध्यप्रदेश के रायसेन मे है। पुलिस वहां पहुंची तो लड़की और लड़के थाने बुलाया गया, लेकिन लड़की ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा।बताया जाता है कि लड़की नैनीताल में पढ़ाई करती थी और लड़का रायसेन के पटेल नगर का रहने वाला है। लड़की का नाम शीतल और लड़के का नाम योगेश बताया जा रहा है। शीतल और योगेश की दोस्ती करीब ढाई साल पहले पब्जी गेम के जरिए हुई थी, दोनों में दोस्ती बढ़ी तो नंबर एक्सचेंज हुए और फिर दोनों की बातचीत व्हॉटसेप में हुई और प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल में पहली बार देखा था और योगेश शीतल से केवल एक बार ही मिला था जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
एक माह पहले ही दोनों ने शादी की और साथ रहने लगे। शीतल नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो योगेश और शीतल को थाने बुलाया गया जहां दोनों के बयान लिए गए। बताया जाता है कि नैनीताल पुलिस लड़की को अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन उसने अपने घर जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और वह बालिग है। लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है इसमें किसी का दबाव नहीं था।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!