उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज महंगा, सुशीला तिवारी अस्पताल में दरें चार गुना बढ़ीं
February 01, 2025
•
482 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इलाज महंगा, सुशीला तिवारी अस्पताल में दरें चार गुना बढ़ीं
हल्द्वानी। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज और जांच की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिससे मरीजों को अब अधिक खर्च करना पड़ेगा। OPD का पर्चा 20 रुपये और IPD का 50 रुपये में बनेगा। यह दरें अगले तीन साल तक स्थिर रहेंगी।
इसी के तहत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भी विभिन्न शुल्क बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पंजीकरण शुल्क 5 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो गया है, जबकि प्राइवेट वार्ड का शुल्क 650 से बढ़कर 1000 रुपये और सेमी-डीलक्स वार्ड 350 से बढ़ाया गया है
इसके अलावा, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच की कीमतों में 10 से 30% तक वृद्धि की संभावना है। वहीं, एम्बुलेंस का किराया भी बढ़ाया जा रहा है।
राज्य में अब सभी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की दरें एक समान होंगी, जिससे सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है। लेकिन इस फैसले से गरीब मरीजों को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!