डॉक्टर रंजीत सिंह मेहता बने पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी
August 02, 2024
•
535 views
सामान्य
उत्तराखंड: ### डॉक्टर रंजीत सिंह मेहता बने पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एवं सीईओ
डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र और उत्तराखंड के चंपावत निवासी डॉक्टर रंजीत सिंह मेहता को प्रतिष्ठित पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया का जनरल सेक्रेटरी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है। डॉक्टर मेहता ने 1983 में बीकॉम कुमाऊं विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया और 1985 में एमकॉम डीएसबी से पूरा किया। 2009 में उन्होंने पीएचडी प्री आरसी मिश्रा के निर्देशन में पूरी की और इस मुकाम तक पहुंचे।
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, निदेशक प्री नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो संजय पंत, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो ललित तिवारी, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉक्टर बीएस कालाकोटी, उपाध्यक्ष डॉक्टर एसएस सामंत, डॉक्टर जीसी जोशी, महासचिव प्रो ललित तिवारी और कूटा की तरफ से अध्यक्ष और महासचिव डॉ. विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल, डॉक्टर दीपक कुमार, उपसचिव डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, प्रो अनिल बिष्ट, डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर दीपिका पंत, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, डॉक्टर युगल जोशी ने डॉक्टर मेहता को बधाई दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!