हल्द्वानी से कुमाऊँ को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का हुआ शुभारंभ
September 01, 2022
•
466 views
धर्म
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का आज शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में रुपए 717.59 लाख की लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राज्यमार्ग संख्या 10 के किमी 01 में 60.00 मीटर स्पैन टू -लेन श्एश् क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी।
इस पुल के बन जाने से अब पूर्व निर्मित सिंगल लेन सेतु पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। पुल का निर्माण अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग, भवाली द्वारा कराया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!