रामसेवक सभा नैनीताल: कार्यकारिणी के १५ सदस्य निर्वाचित
November 06, 2022
•
524 views
सामान्य
उत्तराखंड: आज रविवार को नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया तीन वर्षीय निर्वाचन 2022–2025 के लिए आज रविवार को मतदान किया गया।
श्री राम सेवक सभा भवन में इसके लिए आज रविवार को सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक अढतीस सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चार सदस्य अनुपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य नवीन लाल साह नफशा का निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मतदान के बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह एवं चुनाव अधिकारी भुवन बिष्ट ने मतगणना के बाद कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, बिमल कुमार साह, मनोज जोशी सहित पंद्रह प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। तीन दिन के भीतर चुने गए पंद्रह कार्यकारिणी सदस्यों में से संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक आदि पदाधिकारियों की घोषणा कार्यकरिणी की बैठक के बाद होगी। चुनाव सम्पन्न कराने में पर्यवेक्षक डा ललित तिवारी एवं पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा भवन में सुबह मतदान से पहले प्रत्याशियों के सामने मतपत्र पेटी शील की गई। 11:00 से 2:00 बजे तक सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के बाद दोपहर 3:00 बजे से मतगणना शुरू हुई। यह चुनाव 3 वर्ष के लिए मान्य होंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!