राम सेवक सभा प्रागण में हुआ होलिका दहन, छलडी कल शनिवार को
March 14, 2025
•
170 views
सामान्य
उत्तराखंड: सेवक सभा द्वारा होलिका दहन संपन्न
श्री राम सेवक सभा द्वारा रात्रि 11:30 बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। सभा भवन के प्रांगण में पूजन के पश्चात होलिका दहन कर ईश्वर से सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने वालों की सदैव विजय होती है, जबकि अधर्म और अहंकार का नाश निश्चित है। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।
इस पावन अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, विमल साह, देवेंद्र लाल साह, ललित साह, राजेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, गोधन सिंह, मोहित लाल साह, गिरीश भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा परिवार ने फागोत्सव 2025 में सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों को होली एवं लोक पर्व फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छलड़ी के इस उल्लासपूर्ण पर्व के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना और प्रगाढ़ होती है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!