नैनीताल में तेज बारिश से राजभवन मार्ग का हिस्सा ढहा, यातायात के लिए मार्ग बंद
July 06, 2023
•
476 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में रात से हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीती रात की बारिश से मस्जिद से राजभवन मार्ग में डी.एस.बी.कैंपस के समीप भूस्खलन से मार्ग का एक हिस्सा ढह गया
विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द कर दिया है। नैनीताल में शेरवुड कॉलेज, ऑल सेंटस कॉलेज, सैंट जोसफ कॉलेज और सैंट मैरिज कॉलेज के अलावा लांग व्यू पब्लिक स्कूल व डीएसबी कॉलेज को भी इसी रास्ते से आवागमन होता है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!