राजभवन नैनीताल का आज 123 वां जन्मदिन
April 27, 2021
•
789 views
दुर्घटना
उत्तराखंड: गणेश कान्डपाल, नैनीताल:
सरोवर नगरी की खूबसूरती पर चार चांद लगाने वाले ऐतिहासिक राजभवन को आज 123 साल पूरे हो गए। इस समय नैनीताल के राजभवन को निहारने के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पढता था। कोरोनावायरस के कारण राजभवन में भी सुनसानी छाई हुई है।
राजभवन की नींव 27 अप्रैल वर्ष 1897 को रखी गई थी। करीब दो साल में यह भवन तैयार हो गया था। इसे पश्चिमी गौथिक शैली से बनाया गया और अंग्रेजी के अक्षर ई का आकार दिया गया। भवन तैयार करने में सर एंथोनी पैट्रिक मैकडोनल की अहम भूमिका रही थी। भवन में बने गोल्फ कोर्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन गोल्फ कोर्स में से एक माना जाता है। हर साल मई में यहां गवर्नर गोल्ड कप प्रतियोगिता होती है। साल 1994 में पहली बार इसे आम लोगों के लिए खोला गया था।
बकिंघम पैलेस के नाम से जाने जाना वाला राजभवन समुद्र सतह से 6475 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अंग्रेजी वर्णमाला के ‘ई’ रूप में बने भवन का डिजाइन श्रेय स्टेक्स ने तैयार किया। एचडी वाइल्डबल्ड की देखरेख में इसका निर्माण हुआ। राजभवन में बर्मा से लाई टीक की लकड़ी, स्थानीय पत्थर और इंग्लैंड से लाए गए शीशे टाइल्स आदि लगाए गए हैं। राजभवन 220 एकड़ में फैला है। इसके 50 एकड़ में गोल्फ फील्ड है। 160 एकड़ भूमि पर घना जंगल और वनस्पति हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!