रईस अहमद कादरी बने ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष
December 17, 2024
•
423 views
धर्म
उत्तराखंड: रईस अहमद कादरी बने ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष
नैनीताल। ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के महासचिव जनाब बुनाई हसनी की ओर से नैनीताल के रईस अहमद कादरी (रईस भाई) को बोर्ड का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर रईस भाई ने मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी और कवीर अंजुम उस्मानी (प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड) का आभार जताया।
रईस भाई को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने खुशी जाहिर की। इनमें पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सूफी खलिक, लीला बोरा, एडवोकेट राजेंद्र परगांई, आसिफ अली बेग, मो. तैय्यब, नजाकत अली, अनुपम कबडवाल, मंसूर आजम, इमरान और मो. नाजिम बख्श का नाम प्रमुख है।
इस नियुक्ति को प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!