प्लाटों की ख़रीद से पहले मालूम करें कि कालोनी वैध है या अवैध: आयुक्त

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 05, 2023 516 views
प्लाटों की ख़रीद से पहले मालूम करें कि कालोनी वैध है या अवैध: आयुक्त जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि विवाद, ब्याज पर धनराशि लेनदेन की शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी एवं रूद्रपुर शहर मे काफी कॉलोनियों में प्लाटों की बिक्री हो रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि इन कालौनियों में प्लाट खरीदने से पहले यह मालूम करना अनिवार्य है कि कालौनी वैध है या अवैध साथ ही मानचित्र के अनुसार कालौनी का ले-आउट में पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी, सडक, बिजली तथा पेयजल की बेसिक आवश्यकता की पूर्ति कालोनाईजर द्वारा की जा रही है या नही। इन तथ्यों को सुनिश्चित कर प्लाट खरीदें। उन्होंने कहा अगर कालोनाइजर द्वारा मानक पूर्ण नहीं किये गये है तो इस प्रकार की अवैध कालौनियों मे प्लाटों की बिक्री पर रोक लगाई जायेगी। आयुक्त की जनसुनवाई में अधिकांश समस्यायें पैसे को ब्याज पर देने की आयी। आयुक्त ने कहा कि ब्याज पर धनराशि का लेनदेन करना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा जिन लोगों को स्वरोजगार व अन्य कार्यों हेतु धनराशि की आवश्यकता पडती है वे बैंकों से लोन ले सकते है या प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनायें आत्मनिर्भर स्वरोजगार योजना, गरीब कल्याण योजना, ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन व पीएम स्वनिधि योजनाओं के साथ ही अन्य योजनाओं से लोन ले सकते है। उन्होंने कहा इसके लिए महाप्रबन्धक उद्योग एवं समाज कल्याण मे आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा इन योजनाओ से लाभ लेने हेतु सरकार द्वारा समय-समय पर बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनसुनवाई में निवासी वार्ड न0 17, हीरानगर मदन राम आर्य ने बताया कि ठुलीबाज तहसील कोश्याकुटौली में भूमि दर्ज है लेकिन गोपाल राम एवं ख्याली राम द्वारा अवैध तरीके से उपरोक्त भूमि कब्जा ली। जिस आयुक्त ने भूस्वामी, कब्जेदारों के साथ ही तहसीलदार को आगामी जनसुनवाई में तलब किया। बिमला देवी निवासी कोहली कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि बिठोरिया खसरा नम्बर 1440 में उनकी भूमि है उक्त भूमि का दाखिलखारिज नहीं हुआ है जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को उक्त भूमि का दाखिल खारिज कराने के निर्देश मौके पर दिये। मुख्य अभियंता पावर टांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखण्ड ने बताया कि भारतीय रेल लाईन विद्युतीकरण परियोजना के अन्तर्गत 123 केवी पारेषण लाईन डबल सर्किट टावर पर सिंगल सर्किट 2 फेज का निर्माण 123 केवी उपसंस्थान किच्छा से रेलवे टेªक्शन सब स्टेशन लालकुआं तक किया जाना है।उक्त परियोजना हेतु तराई केन्द्रीय वन प्रभाग टाण्डा वन ब्लाक की 10.61 हैक्टेयर वन भूमि प्रभावित हो रही है वन अधिनियम 1980 के अनुसार वन भूमि हस्तान्तरण प्रस्ताव हेतु प्रभावित 10.61 हैक्टेयर वन भूमि के सापेक्ष 21.234 हैक्टेयर राजस्व भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने 21.234 हैक्टेयर राजस्व भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस आयुक्त ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में तेतरी देवी निवासी किच्छा उधमसिह नगर ने अतिक्रमण कर उनकी भूमि कब्जा ली उन्होंने भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। प्रेमा देवी लोहरियासाल मल्ला ने कहा कि उनकी भूमि में अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया गया है उन्होंने अवैध भवन निर्माण ध्वस्त कराने की मांग रखी। जनसुनवाई में आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु आगामी जनसुनवाई के दोनों पक्षों को तलब किया। सुशीला तिवारी नर्सिग कॉलेज की छात्राओं द्वारा नर्सिंग प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपफंड ना मिलने की शिकायत की । जिस पर आयुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर वार्ता एवं पत्र प्रेषित कर समाधान किया जायेगा।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories