आपदा के कार्यों में कमी होने पर दंडात्मक कार्यवाही,१५ जून तक काम पूरे करें

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2023 415 views
आपदा के कार्यों में कमी होने पर दंडात्मक कार्यवाही,१५ जून तक काम पूरे करें जनहित
उत्तराखंड: आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार नैनीताल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। डीएम ने मानसून सत्र से निपटने के लिए सभी जनपदस्तरीय एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को 15 जून तक सभी तैयारियॉ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर लोक निर्माण , विद्युत, पेयजल, एनएच, पीएमजेएसवाई, पूर्ति विभागों के अलावा सहित सभी कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी मोटर मार्गों की नालियों की सफाई, बन्द पडे कल्मठ आदि को खोलने की कार्यवाही 15 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि इसके बाद आपदा के कार्यों में किसी भी अधिकारी के स्तर से कमी पाई गई तो दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । उन्होंने कहा मानसून सत्र के दौरान निर्धारित स्थानों पर जेसीबी की तैनाती करते हुये ऑपरेटरों के मोबाईल आपदा कन्ट्रोल रूम में प्रेषित किये जाय। उन्होंने सभी अधिकारियो को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुये कार्य किया जाय। उन्होने कहा जिन सड़क मार्गों के आस-पास मलबा पड़ा है उसे वहां से तत्काल हटा दिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर मानसून को दृष्टिगत रखते हुये कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाय। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में नामित अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नम्बर आपदा कन्ट्रोल रूम में प्रेषित किये जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि 24x7 की तर्ज पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाय और कहीं पर भी जल भराव की सूचना मिलने पर तत्काल कन्ट्रोल रूम को सूचित किया जाय व सक्षम अधिकारी तत्काल आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग एव विद्युत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क मार्ग से लगे पेड़ों की लापिंग का कार्य 15 जून तक व जो पेड़ अतिसंवेदनशील है उन्हें चिन्हित करते हुये उन्हें काटने की कार्यवाही की जाय। बैठक मे जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान मे जनपद में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालित किया जाय। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संवेदनशील विद्यालयों का चिन्हिकरण कर सूचना तत्काल कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि मानसून अवधि के दौरान सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सको की बैठक करना सुनिश्चित करे। चिकित्सालयों मे पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाईयों, एंबुलेंस की उपलब्धता रखी जाय। उन्होंने अधिकारियों को उन्होंने निर्देश की आपदा से संबंधित उपकरण एव अन्य सामग्री की आवश्यकता है तो तत्काल अवगत कराएं । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सक्षम अधिकारी रिस्पांस टाइम के अंदर घटनास्थल पर पहुंचे सुनिश्चित करें । बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियो को मानसून अवधि में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बारिश के समय बंद होने वाले मोटर मार्गों को यथाशीघ्र यातायात हेतु सुचारू करने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का मैंटनेंस करने, बाधित विद्युत आपूर्ति को शीघ्र संचालन करने आदि सहित अनेक आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहित पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories