नौकुचियाताल: लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया हेलीपैड का निर्माण कार्य
March 28, 2024
•
372 views
सामान्य
उत्तराखंड: भीमताल इस साल के अंत तक पर्यटन स्थल नौकुचियाताल से सैलानी हेलीसेवा के माध्यम से कुमाऊं के दीदार कर सकेंगे। नौकुचियाताल में लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया हैशासन से पूर्व में हेलीपैड निर्माण के लिए स्वीकृत 85.55 लाख की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में लोनिवि को 34 लाख की राशि आवंटित हो चुकी है।
इसके साथ ही वन विभाग को हेलीपैड निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों के कटान की अनुमति के साथ ऊर्जा निगम से बिजली की लाइन को लेकर लोनिवि ने पत्र भेजा है। नौकुचियाताल में लंबे समय से हेलीपैड निर्माण की मांग चल रही थी। इधर हेलीपैड निर्माण शुरू होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देश और विदेश के सैलानी हेलीकॉप्टर से नौकुचियाताल से कुमाऊं की यात्रा कर पाएंगेलोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन तिवारी ने बताया कि नौकुचियाताल में हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। शासन से प्रथम किश्त में 34 लाख की राशि मिली है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक हेलीपैड का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। वन विभाग और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से अपने स्तर से पेड़ों और बिजली की लाइन से संबंधित कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!